Wednesday, April 13, 2016
Massive 7.0 Earthquake Hits Myanmar. Huge Parts Of Delhi And North East Feel The Shocks
NASA's SkyTran Is Coming To Bihar, To Be Cheaper Than Metro And Monorail
NASA's SkyTran Is Coming To Bihar, To Be Cheaper Than Metro And Monorail
Nextbit robin दुनिया का पहला क्लाउड स्मार्टफोन इस महीने होगा भारत में लॉन्च
दिल्लीः Nextbit ने अपना मोस्ट- अवेटेड एंड्रॉयड स्मार्टफोन ‘robin’ लॉन्च कर दिया है. ये फोन अप्रैल के अंत तक भारत में आ जाएंगे. पिछले अक्टूबर में इस फोन को लॉन्च किया गया था और इसके प्री ऑर्डर भी शुरु हो चुके थे. robin को कंपनी ने आम तौर पर यूज़र को लिमिटेड स्टोरेज से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया है. Nextbit में क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है.
इस स्मार्टफोन के साथ नयी शर्त यह थी कि नेक्स्ट रॉबिन की बिक्री किकस्टार्टर प्रोग्राम के जरिए होगी लिहाजा कंपनी प्री-ऑर्डर बुकिंग से 500,000 राशि नहीं जुटा पाती है तो हैंडसेट की बिक्र रोक दी जाएगी. बुकिंग करवाने वालों को पैसे लौटा दिए जाएंगे. पहले 1,000 लोग इस स्मार्टफोन के लिए $299 (करीब 19,800 रुपये) चुकाना पड़ेगा. इसके बाद अगले 30 दिन तक $349 (करीब 23,100 रुपये) देकर डिवाइस बुक कराया जा सकता था.
कंपनी सभी robin यूज़र को 100GB का प्राइवेट स्टोरेज बॉक्स देगी. जब भी रॉबिन स्मार्टफोन चार्ज़र और वाई-फाई नेटवर्क से होगा तो डिवाइस आपके लोकल डेटा को क्लाउड पर स्टोर कर देगा. इस तरह से स्मार्टफोन की लोकल स्टोरेज में इजाफा हो जाएगा.
Nextbit robin में 5.2 इंच का डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080×1920 है. यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा. इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर है साथ ही 3GB की रैम है. 32 की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया भी जा सकेगा साथ ही इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
Nextbit robin में 2680mAh की बैटरी है. इस फोन में 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे दिए गए हैं. इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी होगा जो इस वक्त बाजार के कुछ खास स्मार्टफोन में ही है. ये स्मार्टफोन में 4G, 3G, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं. स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, लेकिन वर्ज़न की जानकारी नहीं दी गई है.
Creo ने लॉन्च किया पहला थेफ्ट प्रूफ स्मार्टफोन मार्क-1
नई दिल्ली।
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Creo ने कई शानदार खूबियों वाला अपना पहला स्मार्टफोन मार्क 1 लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत की बात करें तो यह फोन कभी पुराना नहीं होगा। क्योंकि इसमें कंपनी ने एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ्यूल ओएस दिया है। जो कि यूजर्स को हर महीने फोन में नए फीचर पेश करेगा। साथ ही इसमें रिट्राइवर नाम से एक एप दिया है, जो कि इस फोन को थेफ्टप्रूफ बनाता है। इसकी कीमत 19,999 रुपए रखी गई है।
क्या हैं क्रियो मार्क 1 स्मार्टफोन के फीचर्स
क्रियो मार्क 1 में 5.5 इंच का क्वॉड एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रिजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 1.9 GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स10 चिपसेट प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 3 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 21 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 32 जीबी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए क्रियो मार्क 1 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। इसमें 3100 एमएएच पावर की बैटरी है।
जानिए क्रियो मार्क 1 को क्या बनाता है सबसे अलग
क्रियो मार्क 1 में सेंस फीचर है इसमें अपने फोन के होम बटन को डबल टैप करने से आप कुछ भी ढ़ूढ़ सकते हैं।
ईको – इस फीचर के तहत जब भी आप कॉल रिसीव नहीं कर पाएंगे, इको आंसर कर देगा।
रिट्राइवर – इसकी मदद से आप चोरी किया गया फोन ढ़ूढ सकते हैं। जब भी सिम डालेंगे ये ऑटोमैटिकली आपके ई-मेल आईडी पर अलर्ट भेज देगा।
डुअल सिम के लिए स्मार्ट रोमिंग – ये खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो ज्यादातर घूमते हैं। यह अपने आप आपके लोकल सिम को प्राइमरी सिम और रोमिंग सिम को सेकेंडरी सिम बना देता है।
स्मार्ट फॉर्वडिंग– इस नए फीचर के तहत यह सिम 1 से सिम 2 पर कॉल्स को ऑटो डायवर्ट कर देता है।
क्लीन इनबॉक्स – यह आपके इनबॉक्स में से स्पैम को डेटेक्ट और आपके सारे एसएमएस को सॉर्ट कर देता है।
अल्ट्रा स्लो-मो और 3डी फोटो – बिल्ट इन कैमरा एप की मदद से आप 3डी फोटो खींच सकते है।