Monday, April 25, 2016

दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर # पटना एससीआर का भी विकास होगा. पटना एससीआर में नौबतपुर, बिहटा, कोईलवर-कुल्हड़िया, दिघवारा, सोनपुर और हाजीपुर को राजधानी क्षेत्र के तहत विकसित किया जाएगा.

दिल्ली NCR की तर्ज पर बनेगा पटना SCR

बिहार की राजधानी पटना का अब दिल्ली एनसीआर जैसे ही विकास होगा.
जानकारी कि मुताबिक दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर पटना एससीआर का भी विकास होगा. पटना एससीआर में नौबतपुर, बिहटा, कोईलवर-कुल्हड़िया, दिघवारा, सोनपुर और हाजीपुर को राजधानी क्षेत्र के तहत विकसित किया जाएगा.
इन सभी जिलों के विकास के लिए राज्य सरकार पटना रिंग रोड बनाने के लिए तैयार है. इस रिंग रोड का खाका दिल्ली आउटर रिंग रोड की तरह ही बना है. आपको बता दें कि इसके एलाइनमेंट पर एनएचएआई और राज्य की पूर्ववर्ती नीतीश सरकार के बीच सहमति बन चुकी थी.
इसका निर्माण केंद्र सरकार को करना था और ज​मीन अधिग्रहण का राज्य सरकार को करना था. किसी कारण से यह मामला अटका हुआ था. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एलाइनमेंट की समीक्षा करने और जमीन अधिग्रहण की जिम्मेवारी राज्य सरकार द्वारा वहन करने की जानकारी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दी है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना रिंग रोड पर 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस रोड की लंबाई पौने दो सौ किलोमीटर होगी. पटना के ड्राफ्ट मास्टर प्लान से जोड़कर रिंग रोड का एलाइनमेंट बनाया गया है. रिंग रोड में 78 किमी. नेशनल हाईवे, 51 किमी. स्टेट हाईवे और एमडीआर, 37 किमी. नया एलाइनमेन्ट और करीब 9 किलोमीटर में सरकारी जमीन का किेया जाना हैं.
इसी एलाइनमेंट में ही नया कोईलवर 4 लेन महासेतु, आरा-छपरा गंगा सेतु और गंडक सेतु शामिल है. गंगा एक्सप्रेस वे और एम्स-दीघा एलिवेटेड इससे जुड़ेगा. पटना-बख्तियारपुर, पटना-रांची, पटना-गया, पटना-बक्सर, पटना-छपरा और पटना-मुजफ्फरपुर हाईवे रिंग रोड से जुड़ेगा.

Sunday, April 24, 2016

बिहार के दरभंगा में लगी भीषण आग; 3 लोगों की मौत

बिहार के दरभंगा में लगी भीषण आग; 3 लोगों की मौत

बिहार के दरभंगा में लगी भीषण आग; 3 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घर स्वाहा

पटना : बिहार के दरभंगा जिले में रविवार को लगी भीषण आग में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों की संख्या में घर जलकर खाक हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस भीषण आग में कई गांवों के 1000 से ज्यादा घर जलकर खाक हो गए जबकि कम से कम तीन लोगों की कथित रूप जलकर मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। एक महीने के भीतर आग की यह तीसरी बड़ी घटना है।
बिहार सरकार ने पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। एक सप्ताह पहले एक कार्यक्रम के दौरान लगी आग में करीब एक दर्जन लोग मारे गए।
गत 16 अप्रैल को रोहतास जिले में एक पेट्रोल पंप में आग लग गई थी।

क्या आप प्रधानमंत्री की 'मन की बात' नहीं सुन पाए हैं ?

क्या आप प्रधानमंत्री की 'मन की बात' नहीं सुन पाए हैं ? सुनने के लिए क्लिक करें:-
http://bit.ly/1WOG6pR
# PMonAIR # MannKiBaat

नीतीश कुमार जैसा ‘कलाकार’ दुनिया में नहीं देखा : पासवान

पटना : केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘संघ मुक्त’ भारत का आह्वान करने और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू को लेकर देश के अन्य भागों में छेड़े जाने वाले नागरिक अभियान में भाग लेने की घोषणा पर उन पर प्रहार किया और कहा कि उनके जैसा ‘कलाकार’ तो उन्होंने दुनिया में देखा ही नहीं, कलाकारी कोई सीखे तो उनसे सीखे।
यहां रविवार को संवाददाताओं से पासवान ने आरोप लगाया कि कलाकारी कोई सीखे तो नीतीश कुमार से सीखे। उनके जैसा कलाकार दुनिया में नहीं मिलेगा। गजब की बुद्धि है। 17 साल तक भाजपा और आरएसएस के गोद में रहे और अब कहते हैं कि ‘संघ मुक्त’ भारत बनाएंगे और उसके विकल्प में अपने को खडा कर रहे हैं।
पासवान ने कहा कि नीतीश पर अपने और अपनी पार्टी के पिछले दस सालों के शासनकाल के दौरान बिहार में लोगों को शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कह रहे हैं शराबबंदी के बिहार माडल को लेकर पूरे देश में घूमेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश की हालत ‘मोर’ जैसी है। मोर नाचता है तो बहुत नाचता है पर जब वह अपना पेड देखता है तो उसका नाचना बंद हो जाता है।
पासवान ने ताडी को नशा नहीं एक जूस बताते हुए इसके कारोबार पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा लगायी गयी रोक गलत है, वे कल इसके विरोध में पटना में धरना देंगे।
उन्होंने ताड़ी का व्यवसाय करने वालों अधिकांश गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं कि बहुत से लोग आत्महत्या करने को तैयार हैं।