Friday, April 15, 2016

‘गुरुग्राम’ के बाद अब ‘पाटलिपुत्र’ के लिए अभियान

‘गुरुग्राम’ के बाद अब ‘पाटलिपुत्र’ के लिए अभियान










नई दिल्‍ली/पटना।गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम रखे जाने के बाद अब बिहार के एक केन्द्रीय मंत्री ने बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र रखना चाहिए। वहीं, गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने भी इस बात का समर्थन किया है।





एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पटना का नाम पाटलिपुत्र होना चाहिए। कुशवाहा ने कहा कि पाटलिपुत्र से बिहार की गौरव गाथा स्थापित होगी। कुशवाहा ने यह मांग राज्‍य में अशोक साम्राज्‍य की याद को अमर बनाने के लिए रखी है।




कुशवाहा की बात का समर्थन करते हुए गृह राज्‍यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि वे कुशवाहा की बात का समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि जल्‍द ही पटना का नाम बदला जाए। कुशवाहा ने कहा कि वे अपनी मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाएंगे।

No comments:

Post a Comment