Showing posts with label politics. Show all posts
Showing posts with label politics. Show all posts

Monday, December 5, 2016

मौत से लड़ते लड़ते जयललिता ने ली आखिरी साँसे

मौत से लड़ते लड़ते जयललिता ने ली आखिरी साँसे

बता दें कि 68 साल की जयललिता की सोमवार तड़के 3:40 बजे एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे बेहद अहम बताए हैं।

तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता मौत से बाज़ी हार गयी ।

लंबे समय से बीमार चल रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता मौत से लड़ते लड़ते जयललिता ने ली आखिरी साँसे ली हैं। जयललिता को अचानक रविवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा। चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल से दोपहर को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि वे अभी भी ECMO और दूसरे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उधर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एआईएडीएमके के एमएलए को अपोलो हॉस्पिटल बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि पन्नीरसेल्वम को उत्तराधिकारी घोषित करने के लिए एमएलए को एफिडेविट पर साइन करने को कहा गया है। बता दें कि 68 साल की जयललिता की सोमवार तड़के 3:40 बजे एंजियोप्लास्टी की गई। डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे बेहद अहम बताए हैं। एआईएडीएमके से निकाली गई सांसद शशिकला ने कहा, “लोग जानना चाहते हैं कि जयललिता जिंदा हैं या नहीं। उनकी सेहत को लेकर कोई ट्रांसपेरेंसी नहीं है।” 

इस बीच तमिलनाडु के लिए कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस सेवा रोकी गई है। तिरुवन्नामलाई के पास बस पर पथराव की घटना सामने आई है। साथ ही चेन्नई में ट्रैफिक पुलिस ने अपोलो हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते को बंद किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हम लगातार अस्पताल के संपर्क में हैं। एम्स से 4-5 डॉक्टरों की एक टीम चेन्नई भेजी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने बताया कि जयललिता की सोमवार सुबह दो बजे से चार बजे के बीच एनजियोप्लास्टी की गई है।

जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जयललिता की हालत के बारे में जानकारी दी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जब भी राज्य सरकार को लगेगा कि वो कानून व्यवस्था को संभालने में सक्षम नहीं हैं तो केंद्र उनकी मदद को तैयार है। हम खुद फोर्स नहीं भेज सकते, जब तक कि मांग नहीं की जाती. वहीं नेल्लोर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। केरल-तमिलनाडु सीमा के निकट सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बंगलुरु के संवेदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Wednesday, November 9, 2016

Rs.500 & Rs1000

Decision was not sudden... It merely started with bank account for all. Then linked bank accounts with aadhar... Then brought disclosure of bank account passport and aadhar no. in income tax return... Add to it the various data mining and collection tools in the hands of the income tax department... Then the income disclosure scheme... And this masterstroke... Truly a systematic change in the last 2 years!!!
Timing is also key - 8 pm announcement means no possibility to make last moment transaction at jewellers shop or any impact on share market
Guys, just look at the timing! He's totally screwed the satta bazaar who are betting thousands of crores on the US elections results today. The results will be out by 1 am, whereas the currency notes will be worthless from 12 am tonight...: That's okay, Be at home. Don't worry, Eat wat u have, Travel as u can, Ask for lift if u don't have change
Don't worry
This is a drastic change,  It's for good ..We can support this
Don't complain or frustrate ...it's our chance to raise India back to what it was... Sone ki chidiya
It's our chance to support Our leader
Indeed why only army has to support the fight
Let's all come to geather and fight back Let us do for us n our coming generations, Let's do for our country
Let's support our pm
Drastic change does not come slowly.. it hits like a hammer and breaks all that is ... 😎
Congratulations India for a legendary leader.
It can be chaos in the moment, it will be revolutionary transforming for our coming generations.
I dont mind bearing this inconvenience now, for a better future.

Proud of my pm 😎
I support Narendra Modi.

Monday, September 26, 2016

काटजू साहब को एक बिहारी का पत्र


आदरणीय काटजू साहब,
पिछले दिनों आपने पाकिस्तान से एक पेशकश की थी। आपका कहना था कि अगर पाकिस्तान को कश्मीर चाहिए तो उसे साथ ही बिहार भी लेना पड़ेगा। जहाँ तक मैंने पढ़ा है आपके फेसबुक के पोस्ट्स को उस हिसाब से मुझे ये व्यंग में कही बात लगी। लेकिन इस व्यंग के पीछे की भावना काफी नकारात्मक और एक पुरे राज्य को अपमानित करने की लगी। कहीं न कहीं आपकी इस “पेशकश” में से उस मानसिकता का बोध हुआ जो बिहार को इस देश पर एक बोझ या धब्बा मानता है। मैं बिहारी हूँ और आपको शायद लग रहा होगा कि इस वजह से आपकी बात ने मुझे आहत किया है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं आहत बिल्कुल भी नहीं हूँ, बल्कि मुझे तरस आ रहा है। तरस आपकी उस अनभिज्ञता भरी सोच पर जिसकी वजह से आपके नज़रों में बिहार की ऐसी छवि है।
आपको लगा होगा कि बिहार को पाकिस्तान को देने से हमारे देश को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन फर्क आज मैं आपको बताता हूँ। अगर बिहार देश का हिस्सा नहीं रहा तो देश के हाथ से एक ऐसी विरासत छिन जायेगी जिसके ऊपर इस देश के लोकतंत्र की नींव पड़ी है। आप उस चंद्रगुप्त को भारत के इतिहास से छीन लेंगे जिसने पहली बार भारत की परिकल्पना को स्वरुप दिया था। आप शांति के प्रतीक बुद्ध की ज्ञानस्थली एक ऐसे देश को बना देंगे जिसका मुख्य कारोबार ही हिंसा है। आप उन सात शहीदों की जमीन, जिन्होंने अपनी जान एक तिरंगे के लिए गंवाई थी, एक ऐसे मुल्क को दे देना चाहते है जो एक आतंकवादी को अपना नायक मानते हैं। आप उस दिनकर को खो देंगे जो इस देश के राष्ट्रकवि हैं। क्या आपके मन में ऐसी विरासत को ठुकराते हुए हिचक नहीं होगी?
ये तो पुरानी बातें हुयी, वर्तमान की बात सुनिये। बिहार को गँवा कर आप उन नौजवानों की फौज को गँवा बैठेंगे जो इस देश की प्रशासनिक व्यवस्था में सबसे ज़्यादा योगदान करते हैं। आप उन कामगारों की मेहनत से हाथ धो बैठेंगे जिनके कर्मठ हाथों की वजह से इस देश के हर महानगर की तरक्की का पहिया घूमता है। और इन सब से ऊपर, आप उस रेजिमेंट को अपना नहीं कह सकेंगे जिस रेजिमेंट के फौजियों की जान कायर पाकिस्तानियों ने ली। जस्टिस मार्कण्डेय काटजू, क्या आप मज़ाक में भी उन शहीद सिपाहियों को एक पाकिस्तानी रेजिमेंट के सिपाही बताना चाहते हैं जिनकी हत्या की पाकिस्तानियों ने? जैसा कि मैंने कहा, मैं आहत नहीं हूँ। लेकिन मैं दुखी ज़रूर हूँ। इस बात से दुखी की जिस देश की हिफाज़त करने की राह में सैनिकों ने अपनी जान दी, आप उन्ही को उस देश के दुश्मन मुल्क को सौंपना चाहते हैं। ये कोई शिकायत नहीं है काटजू साहब और न ही आपको नीचा दिखाने की कोई कोशिश, मेरी कोशिश तो ये है कि बिहार की जैसी गलत छवि और हमारे खिलाफ जो भी पूर्वाग्रह आपके मन में है, उस के इतर आपको बिहार की सच्चाई से रूबरू कराया जाय। बिहार कोई दे दी जाने वाली वस्तु नहीं है, बिहार इस देश के स्तंभों में से एक है। भारत है तो बिहार है, बिहार है तो भारत है।
आपका ये भी कहना है कि बिहारियों के पास सेन्स ऑफ़ ह्यूमर की कमी है इस वजह से वो आपके इस व्यंग पर आपत्ति जता रहे हैं। इस विषय में मैं ये साफ़ कर दूँ कि दिक्कत मज़ाक से नहीं, उस मज़ाक के पीछे की मानसिकता की है। एक मज़ाक के लिबास में अगर दुर्भावना छिपी हो तो वो मज़ाक अपना मज़ा खो देता है। जब मज़ाक तंज बन जाये तो उस पर आपत्ति जायज़ है।
आपके सेन्स ऑफ़ ह्यूमर में सेन्स आ जाये ऐसी मनोकामना के साथ,
आपका हमवतन बिहारी|
Via:-www.patnabeats.com

Wednesday, May 11, 2016

An Open Letter to Rocky Yadav from Ravish Kumar!

An Open Letter to Rocky Yadav from Ravish Kumar!.


Rocky Yadav
प्यारे रॉकी यादव,
अभी अदालत से साबित होना बाक़ी है, इसलिए हत्यारे रॉकी यादव नहीं लिख रहा। अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार करूंगा और तब तक कथित लिखूंगा, सो, तुमको तब तक प्यारे लिखूंगा, ताकि तुम जैसे नौजवानों को अहसास हो कि आदित्य भी किसी का प्यारा था।
यह जो तुम टीवी पर बोल रहे हो कि तुम दिल्ली में थे, तुमने गोली नहीं चलाई। इस तरह के बयान तुम्हारे जैसे कथित आरोपी देते रहे हैं। फ़िल्मों में ऐसे संवाद तो आम हैं और इस आधार पर हत्यारे को निर्दोष साबित करने का दावा करने वाले फ़र्ज़ी घाघ वकील भी आम हैं। पुलिस की जांच तुम्हारे बयान से अलग है। पुलिस का कहना है कि तुमने जुर्म कबूल किया है और जिस हथियार से हत्या हुई है, उसे बरामद किया गया है, इसलिए अदालत का फ़ैसला आने तक तुम आरोपी हो, हत्यारे नहीं।
तुम्हारी मां ठीक ही कह रही होंगी कि तुम उस तरह के लड़के नहीं हो। आजकल फ़िल्मों की तरह राजनीति में मांओं की नौटंकी हम लोग रोज़ देख रहे हैं। राजनीति की मांओं को समझना चाहिए कि उनके आंसू जावेद अख़्तर साहब वाली मांओं के आंसू जैसे नहीं हैं, न हो सकते हैं। आजकल कई मंत्री और विधायक हर बात को ‘मैं भी एक मां हूं’ की नौटंकी से ढंकने लगी हैं। यह सबसे बड़ा झूठ है कि एक मां दूसरी मां को जानती है। सत्य यह है कि रॉकी की मां और आदित्य की मां के दर्द में बहुत फ़र्क है। रोहित वेमुला की मां और किसी मंत्री के मां होने में बहुत अंतर है। तुम्हारी मां जेल से लौट आने की आस लगा सकती है। आदित्य की मां आस नहीं लगा सकती है, इसलिए अपनी मां से कहो कि ‘मां मां’ बंद करे।
तुम्हारी मां अगर मांओं का दर्द समझतीं तो तुम्हें लाखों रुपये का रिवॉल्वर लेने नहीं देती। मांओं का सपना बेटों को रिवॉल्वर देना नहीं होता है। बंदूक तो बंदूक, तुम्हारा नाम भी मोहल्ले के छलिया जैसा है। ख़ैर, इसका घटना से कोई ताल्लुक़ नहीं है। पुलिस कहती है कि तुम्हारे नाम पर एक करोड़ की कार है। 20 की उम्र में तुम एक करोड़ की कार चलाते हो! ज़ाहिर है तुम्हारी मां न तो तुम्हें एक अच्छा लड़का बना रही थी, न दूसरी माताओं के बारे में सोच रही थी। तुम्हारे संगी-साथी के बारे में जानकारी से भी पता चलेगा कि तुम किनकी सोहबत में उठते-बैठते रहे हो। तुम्हें रिवॉल्वर का लाइसेंस दिलवाने में किसने मदद की। सुना है कि कई दलों के राजनेताओं के पुत्र तुम्हारे मित्र हैं। पैसा है, तो कौन मित्र नहीं होगा तुम्हारा।
ज़ाहिर है, तुम्हारी मां ने तुम्हें अच्छा बेटा बनने के लिए एक करोड़ की कार और लाखों की रिवॉल्वर नहीं दी होगी। तुम अच्छे होते तो रिवॉल्वर लेकर ऐसी तस्वीर नहीं खिंचाते। कोशिश तो तुम्हारी ओलिम्पियन जैसे दिखने की है, मगर लग नहीं रहे हो। रॉकी, तुम जिस राज्य के छुटभैया हीरो हो, मैं वहीं से मैट्रिक पास हूं। तुम्हारे जैसे अनेक रॉकी के पापा विधायक हैं, ठेकेदार हैं, पुलिस में हैं। हर दल के ख़ानदानों में तुम जैसे हैं। ऐसे हीरो को हम ‘टिनहइया’ हीरो कहते हैं – मतलब सड़कछाप।
हमारी राजनीति में ये जो बड़ी गाड़ियां आई हैं, उनसे बहुतों का दिमाग़ ख़राब हुआ है। सड़क पर इन गाड़ियों को बचाने में हर जगह लोग ब्रेक लगाकर लोगों को गरियाते मिल जाते हैं। दिल्ली में तो रोज़ देखता हूं। लोग कार से उतरकर मारपीट करते रहते हैं। शीशा नीचे कर धमकाते रहते हैं। क्या पता तुम भी वैसे ही हो। मैं क़ानूनी फ़ैसला नहीं कर रहा। तुम्हारी हरकतों का सामाजिक विश्लेषण कर रहा हूं।
मैं बिल्कुल समझता हूं कि रोड रेज एक गंभीर मनोरोग है। कई घटनाएं दर्ज हैं, जिनमें हत्या भी हुई है। तुम्हें दिल्ली में डाक्टर नारंग की हत्या का मामला याद ही होगा। कई लोगों की तरह तुम्हें भी ग़ुस्सा आया होगा। तुम बर्दाश्त नहीं कर सके होगे कि पांच लाख की स्विफ्ट कार एक करोड़ की रेंज रोवर कार को कैसे ओवरटेक कर सकती है। बेटा रॉकी, कार चलाना एक हुनर भी है। मोपेड वाला भी मात दे सकता है। इतना समझते तो ओवरटेक के सदमे को बर्दाश्त कर लेते और आदित्य को जाने देते। मगर तुम्हें ‘रेज’ आया, यानी ग़ुस्सा आया।
तुम्हें रोड रेज जैसे मनोरोग की छूट नहीं मिलनी चाहिए। तुम एक राजनीतिक ख़ानदान से आते हो। पिता आरजेडी के नेता हैं और माता जेडीयू की विधायक। सुना है, पिता बाहुबली कहलाने की योग्यता भी रखते हैं, इसलिए तुम्हें लगता होगा कि घर में ही लालू यादव और नीतीश कुमार हैं। तुम्हीं नहीं, बिहार में तमाम दलों के कई विधायक पुत्रों का यही हाल हो सकता है। कुछ पुत्र लोग सज्जन भी होते हैं, मगर ज़्यादातर रॉकी और विकी की मानसिकता से आगे निकल नहीं पाते। मेरा ही एक क्लासमेट है, जिसके पिता कई साल मंत्री रहे। शायद अब भी होंगे, मगर वह कभी बताता ही नहीं था कि पिता मंत्री हैं। साइकिल से कॉलेज आ जाता था। तो रॉकी, तुम्हारे भीतर सत्ता का ग़ुरूर भी आया होगा। उसी के नशे में तुमने कार रोकी और झगड़ा किया। तुम्हारा ग़ुस्सा सातवें आसमान पर गया होगा और तुमने कथित रूप से गोली मार दी, इसलिए तुम्हारा मामला अलग है।
बिहार के मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि दो महीने के अंदर इस मामले को अंजाम पर पहुंचाकर दिखाएं। तुम्हारी एक करोड़ की कार कबाड़ में बेचकर उसके पैसे से किसी गांव में कुआं खुदवा दें। जिस राजनीति के कारण तुम्हारा हौसला बढ़ गया था, आज वही राजनीति यह देखेगी कि तुम्हारे मामले में जल्दी फ़ैसला आए। ऐसा होने से बिहार में नेताओं के बहुत से रॉकी बच जाएंगे, वे रास्ते पर आ जाएंगे। आदित्य की हत्या का तुम्हारे जेल जाने से ज़्यादा बड़ा इंसाफ़ यह होगा। तुम्हारी माता की सदस्यता रद्द कर किसी ढंग के युवा को एमएलसी बनाएं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या बिहार विधानसभा के स्पीकर को सभी दलों के विधायकों और उनके निकटतम परिवारों के लिए दो-दिवसीय सम्मेलन बुलाना चाहिए, जहां सदस्य से लेकर ड्राइवर तक का सामाजिक प्रशिक्षण दिया जाए। बताने के लिए कि विधायक और परिवार के बीच किस तरह के संबंध होने चाहिए। किस तरह विधायक का सार्वजनिक आचरण परिवार को बदनाम कर सकता है और किस तरह परिवार का आचरण विधायक को। सदस्यों से बड़ी गाड़ियों की तमाम जानकारी मांगी जाए और पूछा जाए कि आपके अलावा परिवार के कितने सदस्यों के पास ऐसी गाड़ी है। सदस्यों को बताया जाए कि कार जब किसी आम नागरिक की कार से टकरा जाए या कोई ओवरटेक कर ले तो कैसे बर्ताव करना है। मंत्री या विधायक की पंजीकृत कार के भीतर एक संदेश चिपकाया जाना चाहिए कि यह विधायक की कार है। कार विधायक नहीं है। ड्राइवर और परिवार के सदस्य औकात में रहें।
गया पुलिस की एसएसपी को बधाई, लेकिन एक मामले में गिरफ़्तारी से कुछ नहीं होने वाला। नौजवान एसएसपी को भी ऐसे गाड़ीवानों का शिविर लगाकर बताना चाहिए कि यह कार, जो आपने ख़रीदी है, वह देखने में बड़ी है, मगर इसमें बैठकर आप कानून से बड़े नहीं हो जाते। छोटी कारों, साइकिल सवारों, रिक्शा वालों और पैदल यात्रियों का सम्मान करना सीखें।
तुम्हारे राज्य का एक नागरिक
रवीश कुमार

Monday, April 25, 2016

दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर # पटना एससीआर का भी विकास होगा. पटना एससीआर में नौबतपुर, बिहटा, कोईलवर-कुल्हड़िया, दिघवारा, सोनपुर और हाजीपुर को राजधानी क्षेत्र के तहत विकसित किया जाएगा.

दिल्ली NCR की तर्ज पर बनेगा पटना SCR

बिहार की राजधानी पटना का अब दिल्ली एनसीआर जैसे ही विकास होगा.
जानकारी कि मुताबिक दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर पटना एससीआर का भी विकास होगा. पटना एससीआर में नौबतपुर, बिहटा, कोईलवर-कुल्हड़िया, दिघवारा, सोनपुर और हाजीपुर को राजधानी क्षेत्र के तहत विकसित किया जाएगा.
इन सभी जिलों के विकास के लिए राज्य सरकार पटना रिंग रोड बनाने के लिए तैयार है. इस रिंग रोड का खाका दिल्ली आउटर रिंग रोड की तरह ही बना है. आपको बता दें कि इसके एलाइनमेंट पर एनएचएआई और राज्य की पूर्ववर्ती नीतीश सरकार के बीच सहमति बन चुकी थी.
इसका निर्माण केंद्र सरकार को करना था और ज​मीन अधिग्रहण का राज्य सरकार को करना था. किसी कारण से यह मामला अटका हुआ था. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एलाइनमेंट की समीक्षा करने और जमीन अधिग्रहण की जिम्मेवारी राज्य सरकार द्वारा वहन करने की जानकारी केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दी है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि पटना रिंग रोड पर 2500 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस रोड की लंबाई पौने दो सौ किलोमीटर होगी. पटना के ड्राफ्ट मास्टर प्लान से जोड़कर रिंग रोड का एलाइनमेंट बनाया गया है. रिंग रोड में 78 किमी. नेशनल हाईवे, 51 किमी. स्टेट हाईवे और एमडीआर, 37 किमी. नया एलाइनमेन्ट और करीब 9 किलोमीटर में सरकारी जमीन का किेया जाना हैं.
इसी एलाइनमेंट में ही नया कोईलवर 4 लेन महासेतु, आरा-छपरा गंगा सेतु और गंडक सेतु शामिल है. गंगा एक्सप्रेस वे और एम्स-दीघा एलिवेटेड इससे जुड़ेगा. पटना-बख्तियारपुर, पटना-रांची, पटना-गया, पटना-बक्सर, पटना-छपरा और पटना-मुजफ्फरपुर हाईवे रिंग रोड से जुड़ेगा.

Sunday, April 24, 2016

नीतीश कुमार जैसा ‘कलाकार’ दुनिया में नहीं देखा : पासवान

पटना : केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण मंत्री रामविलास पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘संघ मुक्त’ भारत का आह्वान करने और बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू को लेकर देश के अन्य भागों में छेड़े जाने वाले नागरिक अभियान में भाग लेने की घोषणा पर उन पर प्रहार किया और कहा कि उनके जैसा ‘कलाकार’ तो उन्होंने दुनिया में देखा ही नहीं, कलाकारी कोई सीखे तो उनसे सीखे।
यहां रविवार को संवाददाताओं से पासवान ने आरोप लगाया कि कलाकारी कोई सीखे तो नीतीश कुमार से सीखे। उनके जैसा कलाकार दुनिया में नहीं मिलेगा। गजब की बुद्धि है। 17 साल तक भाजपा और आरएसएस के गोद में रहे और अब कहते हैं कि ‘संघ मुक्त’ भारत बनाएंगे और उसके विकल्प में अपने को खडा कर रहे हैं।
पासवान ने कहा कि नीतीश पर अपने और अपनी पार्टी के पिछले दस सालों के शासनकाल के दौरान बिहार में लोगों को शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब कह रहे हैं शराबबंदी के बिहार माडल को लेकर पूरे देश में घूमेंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश की हालत ‘मोर’ जैसी है। मोर नाचता है तो बहुत नाचता है पर जब वह अपना पेड देखता है तो उसका नाचना बंद हो जाता है।
पासवान ने ताडी को नशा नहीं एक जूस बताते हुए इसके कारोबार पर बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा लगायी गयी रोक गलत है, वे कल इसके विरोध में पटना में धरना देंगे।
उन्होंने ताड़ी का व्यवसाय करने वालों अधिकांश गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं कि बहुत से लोग आत्महत्या करने को तैयार हैं।

As Mehbooba Mufti Became J&K’s First Woman CM, Here Are 15 More Women Who Held Power Before Her!!

As Mehbooba Mufti Became J&K’s First Woman CM, Here Are 15 More Women Who Held Power Before Her!!

After the death of Mufti Mohammad Sayeed in January 2016, there were a lot of speculations and confusion over the next Chief Minister of Jammu & Kashmir. There were talks between BJP and PDP regarding this. Finally, Mehbooba Mufti of PDP took oath as the Chief Minister of Jammu & Kashmir, thereby becoming the First Woman Chief Minister of J&K.
As Mehbooba Mufti becomes the first Lady CM of J&K, we decided to look back into the history to know about all the Women Chief Ministers of India. So, here are the 16 Ladies who assumed the Top Power of a State.

1. Sucheta Kriplani (Uttar Pradesh – 1963 to 1967)

Sucheta was a Freedom fighter & India’s First Woman Chief Minister.

1

2. Nandini Satpathy (Orissa – 1972 to 1973 & 1974 to 1976)

Orissa’s first Woman Chief Minister.

2

3. Shashikala Kakodkar (Goa – 1973 to 1979)

Goa’s first Woman Chief Minister.

3

4. Syeda Anwara Taimur ( Assam – 1980 to 1981)

Assam’s first Woman Chief Minister.

4

5. Janaki Ramachandran ( Tamil Nadu – 7 Jan 1988 to 30 Jan 1988)

Tamil Nadu’s first Woman Chief Minister.

5

6. Jayalalithaa (Tamil Nadu – 5 terms )

Tamil Nadu’s second Woman Chief Minister. She held the office for 5 terms and is the incumbent CM of Tamil Nadu.

6

7. Mayawati ( Uttar Pradesh – 4 terms)

Uttar Pradesh’s second Woman Chief Minister.

7

8. Rajinder Kaur Bhattal ( Punjab – 1996 to 1997)

Punjab’s first Woman Chief Minister.

8

9. Rabri Devi ( Bihar – 3 terms)

Bihar’s first Woman Chief Minister.

9

10. Sushma Swaraj ( Delhi – 13 October 1998 to 3 December 1998)

Delhi’s first Woman Chief Minister.

10

11. Sheila Dikshit (Delhi – 1998 to 2013)

Delhi’s second Woman Chief Minister.

11

12. Uma Bharati (Madhya Pradesh – 8 December 2003 to 23 August 2004)

Madhya Pradesh’s first Woman Chief Minister.

12

13. Vasundhara Raje (Rajasthan – 2003 to 2008 & 2013 to Present)

Rajasthan’s first Woman Chief Minister. She is the incumbent CM of Rajasthan.


13

14. Mamata Banerjee (West Bengal – 2011 to Present)

West Bengal’s first Woman Chief Minister. Didi is the incumbent CM of Bengal.

13

15. Anandiben Patel (Gujarat – 2014 to Present)

Gujarat’s first Woman Chief Minister. Patel is also the incumbent CM of Gujarat.

14

16. Mehbooba Mufti (Jammu & Kashmir –  4 April 2016 to Present)

Jammu & Kashmir’s first Woman Chief Minister.


15

12 Powerful Quotes By Prime Minister Narendra Modi That Are Just ‘WOW’

12 Powerful Quotes By Prime Minister Narendra Modi That Are Just ‘WOW’




Narendra Damodardas Modi has always been an effective speaker and has amazed everyone with his speech, his views about the country, his mindset for progress and many more things. While he was campaigning, we heard his loud voice, the aggression for development of the country and he was able to deliver his message in the best way one can and which helped him to become 15th and current Prime Minister of India. After becoming the Prime Minister and the Prime Representer of 1.277 billion people of the country, the Aggression, Humor, Inspirational and the Positive energy in his speech increased many folds. Here are some of the best inspirational quotes by him.

1. It’s Because Of Farmers, Laborers, Youth And Women

Launch of Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana

2. Youth Power

pm-modi_660_120614054820_021115091109_041715112927 copy

3. Each Oppertunity Opens The Gate For Next One

narendre-modi-02 copy

4. We Can Go Miles

narendra-modi-plastic-sugery copy

5. That’s The Strength Of Democracy

Narendra Modi is a contender for Time 'Person of the Year'

6. I’m A Small Man

narendra_modi_hand_paintitng_photo_303904507 copy

7. Mindset Is A Problem

Modi-US_2126610f copy

8. Proud Of Three Things

modi-madison-square-highlights-650 copy

9. Opportunity To Live For The Country

modi2 copy

10. I’m A Pradhan Sevak

Gujarat's CM Modi speaks during Vibrant Gujarat Summit at Gandhinagar

11. Optimistic Man For Optimism

modi_7593 copy

12. Must Live For Poor

download copy
Do not forget to share and let us know your views please write in the comments section below.
SOURCE :- www.rvcj.com